Filmmaker Nandita Ji Aapne Ye Kya Kar Daalaa?

Filmmaker नंदिता जी आपने ये क्या कर डाला? 

लेखक / निर्देशक: नंदिता दास

निर्माता: Nandita Das/ समीर नायर / दीपक सहगल

रेटिंग: 2 आउट ऑफ 5 

17 मार्च, 2023 को release हुई filmmaker Nandita Das की फ़िल्म Zwigato की बारे अब क्या कहूँ? 'फिराक' और 'मंटो' के बाद actress से director बनी Nandita Das की बतौर Filmmaker ये तीसरी फिल्म है| बतौर actress वो मुझे बहुत ही पसंद हैं| Commercially उनकी ये फिल्में 'फिराक' और 'मंटो' भले ही सफल नहीं रही हो लेकिन ये फिल्में अंतराष्ट्रीय स्तर पर काफ़ी सराही गई थी। 

ये तो आप जानते ही हैं कि मैं हर तरह की फिल्में देखता हूँ... और जब बात review तक आती है तो मैं इस बात का ध्यान रखता हूँ कि फ़िल्म की पूरी कहानी मैं लोगों को ना सुना दूँ| मैं चाहता हूँ कि वो Cinema Halls तक जाएँ... Tickets खरीदें... फ़िल्म को देखें... फिर वो देंगे गालियां या बजाएँगे तालियाँ ये उनकी मर्ज़ी

ये हम सभी जानते हैं कि Lockdown और Corona की मार ने अनगिनत लोगों की Life को बदल कर रख दिया था। इस फ़िल्म के लिए शायद वहीं से शुरू हुई थी filmmaker Nandita Das की सोच... उन्हीं आम आदमी की Life में से filmmaker Nandita Das ने... कारखाने की नौकरी गंवा चुके एक आम आदमीजो अब Food App पर Delivery Boy बन चुका हैउसकी कहानी लेकर वो बड़े पर्दे पर आई हैं। 

इस फ़िल्म को देखने के बाद मुझे लगा कि फ़िल्म को बनाने के पीछे Nandita Das का इरादा तो बड़ा ही नेक था| वो एक गंभीर समस्या को सामने लाना चाहती थी| मुझे जो बात थोड़ी बहुत समझ में आई वो ये कि Nandita Das इस फिल्म के ज़रिये भारत की Gig Economy पर करारा कटाक्ष करना चाहती थी... मगर ये हो ना सका... परिणाम कुछ और ही दिख रहा है

Zwigato से पहले Nandita Das 'फिराक' और 'मंटो' जैसी फिल्में निर्देशित कर चुकी हैं। अगर आपने फ़िल्म देखी है तो बेशक़ आप ये मानेंगे कि उन फिल्मों में कम से कम एक कहानी थी लेकिन Zwigato में न तो proper कहानी है और न ही screenplay का कुछ पता चलता हैं। फिल्म के पहले सीन से लेकर आखिरी सीन तक ऐसी कोई बात नज़र नहीं आई जो फ़िल्म देखने वालों को अपील कर सके।

एक Food App Delivery Boy की Ratings, incentives और performance की विडंबनाओं को दर्शाती है ये फ़िल्म। ये परिवार के अंदर लैंगिक भेदवाव जैसे मुद्दों को भी छूती है, जहां Delivery Boy Manas की तुलना में सफाई कर्मी बन कर Pratima की तनख्वाह पति से ज़्यादा होने पर पारिवारिक कलह बढ़ने का इशारा साफ झलकता है। वहीं नंदिता Class और Cast के विभाजन को भी दर्शाती है, जब मालिश वाली के रूप में Shahana Goswamy को अमीरों की Building में Service Lift से जाने की हिदायत दी जाती है। 

दिलचस्प बात ये है कि इस फ़िल्म में सब कुछ होते हुये भी कुछ नहीं है| फ़िल्म को देखने के बाद मैं अभी तक ये नहीं समझ पाया कि उन्होने इस गंभीर कहानी के हीरो के लिए Comedy King कहलाने वाले कपिल शर्मा को क्यूँ चुना। अब अगर कपिल शर्मा की acting के बारे में बात करें तो मुझे ये कहना ही पड़ेगा कि किसी भी हीरो को critisize करना बहुत ही आसान है मगर खुद hero बनना मुश्किल है

कपिल शर्मा ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि किसी भी कलाकार की टाँग खिचाई कर के औरों को हँसाया जा सकता है सस्ती तालियाँ बटोरी जा सकती हैं मगर खुद hero बन के चमकना उनसे नहीं हो पाया| ये तो आप जानते ही हैं कि TV के पर्दे पर चमकने वाले सुपर स्टार कपिल शर्मा ने अपने फिल्मी career की शुरुआत की थी अब्बास - मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म किस किसको प्यार करूंसे। 

कॉमेडी फिल्म थी शायद इसलिए कपिल शर्मा थोड़े बहुत चल गए थे| उसके बाद उन्होंने खुद अपनी दूसरी फिल्म बनाई थी नाम था जिसका फिरंगी। इस फिल्म ने कपिल की अदाकारी के सारे रंग उड़ा दिए थे। तकरीबन 6 साल के बाद कपिल शर्मा ने फिर हिम्मत जुटाई हैं और Nandita Das की फिल्म ‘Zwigatoके ज़रिए एक बार फिर दर्शकों के सामने हैं। Shortcut में कहे तो छोटे पर्दे के हीरो कपिल शर्मा बड़े पर्दे पर ज़ीरो साबित हुये हैं

Natural Acting तो उन्हें आती ही नहीं| कहने को फिल्म में कपिल शर्मा और Shahana Goswamy के साथ गुल पनाग, Swanand Kirkire और Sayani Gupta भी हैं, लेकिन इनमें से किसी के भी किरदार का... मूल कहानी से मेल बैठता नहीं दिखता। फ़िल्म की बैक्ग्राउण्ड music सागर देसाई ने compose किया है और हाँ! फ़िल्म में एक ही गाना है जिसे गया है सुनिधि चौहान ने... फ़िल्म के संगीतकार हैं हितेश सोनिक| 

फ़िल्म के इकलौते गीत को लिखा है देवांगशु और Geet ने मिलकर| फ़िल्म की सुस्त रफ्तार और कमज़ोर screenplay की वजह से ये एक ज़बरदस्त फिल्म बनते-बनते रह गई। मगर ये भी कहूँगा कि Nandita Das की कहानी का सबसे खूबसूरत हिस्सा climax है मगर फ़िल्म आपको बोर करेगी इसकी भी guarantee है| चलते हैं अगली video में आपसे फिर मिलते हैं... सलाम नमस्ते!

 


कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.