Common Wealth Games - MUJHE KUCHH KEHNA HAI
Common Wealth Games के बारे में... मैं जितना कम सोचूं शायद मेरे लिए उतना ही अच्छा है, मगर इस बात का मुझे गर्व है कि Scam के मामले में हमारा देश..." हम किसी से कम नहीं".... कभी - कभी यह गाना गुनगुनाने का मौका... हमें हमारे चंद नेताओं की वजह से मिल जाता है... तो फिर चलो मिल कर गाते हैं..."है अगर दुश्मन... दुश्मन ज़माना ग़म नहीं... Scam में हम किसी से कम नहीं... कम नहींsss भई अपना देश निराला है... कहीं corruption है तो कहीं घोटाला है... shortcut में बोलूँ तो सच्चे का मुँह काला है तो झूठे का बोल बाला है "कभी - कभी मेरे दिल में ख्याल आता है" कि अपने former Indian cricketer Bishan Singh Bedi को क्या ... हो जाता है ?
भई आप वीरू दादा (Virendra Sehwag) को अगर सबसे उम्दा spinner मानते हैं तो उससे हमें क्या... हमारे चचा जान तो आपको ही सबसे अच्छा spinner मानते आये वैसे आजकल तो reality show के दर्शकों के बीच यही चर्चा है कि Rahul Mahajan एक अच्छा आदमी है या बुरा आदमी... मुझे तो ये लगता है कि यह बेशक satellite channel वाले ही decide करेंगे... क्यूंकि... क्यूंकि... सब TRP का खेल है भाई... शायद इसी को कहते हैं "TRP की माया"... खेल के मैदान में तो बहुत कुछ होता है| फिलहाल मैं Indian Hockey के बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहता, हाँ! Bollywood के मैदान में भी कुछ कम नहीं होता... सुना है की आजकल Bipasha Basu और Katrina Kaif के बीच Cold War जारी है... तो फिर कह दूं... Mithun दादा की style में... क्या बात... क्या बात... क्या बात... तो अब Hot... Hot heroines... Cold War में busy हैं... बढ़िया भाई... बढ़िया है... मुझसे कई लोग पूछते हैं की Sania Mirza आज कल क्या कर रहीं हैं... मैं कहता हूँ की मुझे पड़ोसी के घर झाँकने कि आदत नहीं... हाँ! मुझ में एक बुरी आदत है... मैं कुछ-कुछ नेताओं पर नज़र रखता हूँ ... सिर्फ ये सिखने के लिए कि सफ़ेद लिबास में भी attractive कैसे दिखा जाए|
आजकल मैं जब भी कुछ लिखने बैठता हूँ... Kashmir के बारे में लिखने को बहुत मन करता है...मगर लिख नहीं पाता...जो भी लिखता हूँ...आंसूओ से ink मिट जाती है... I really feel very sad... कि ये क्या हो रहा है?... क्यूँ हो रहा है?... खैर ! मैं कर भी क्या सकता हूँ ... मैं ठहरा आम खानेवाला आम आदमी GOD... आप ही सब ठीक कर दो... इसके आगे हम और क्या कहे ... दोस्त समझा करो
Post a Comment